
लखनऊ से अपडेट
मौसम न्यूज़ अपडेट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
बारिश के दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रफ्तार से आंधी भी चलने की आशंका जताई गई है.
ताउते चक्रवाती तूफान के चलते उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा
23 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज गुरुवार 20 मई को दोपहर तक जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका है वे जिले हैं – आगरा, मथुरा, हाथरस, नोएडा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद संभल, सीतापुर और हरदोई शामिल है।
जिन जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की आशंका है वे जिले हैं- पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और सहारनपुर.
इन जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है.
लेकिन 22 मई से पूरे प्रदेश में मौसम के खुलने की संभावना है. कुछ जिलों में हल्की बदली हो सकती है, लेकिन बाकी जिलों में मौसम साफ हो जाएगा.