अज्ञात वाहन ने तीन सिक्योरिटी गार्ड को रौंदा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक –

नोएडा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर : अज्ञात वाहन ने तीन सिक्योरिटी गार्ड को रौंदा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक –

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर तीन परिवारों के लिए काल साबित हुआ है। बीती रात को थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे तीन सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। गंभीर हालत में तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

ड्यूटी पर जा रहे थे

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर 45 स्थित सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ओमपाल (55 वर्ष), जगन्नाथ (51 वर्ष) तथा कृष्णपाल (38 वर्ष) बीती रात को सेक्टर-125 स्थित एक कंपनी में काम करने के लिए जा रहे थे। तीनों नोएडा एक्सप्रेस-वे (Noida Expressway) को पैदल पार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात कार चालक ने अनियंत्रित ढंग से वाहन चलाते हुए तीनों को कुचल दिया।

अन्य दोनों की हालत भी नाजुक

इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों को एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने ओमपाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस कार चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks