
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब भट्टी चलाते हुए एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब, यूरिया, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण तथा करीब 200 लीटर लहन बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध शराब भट्टी चलाते हुए कच्ची शराब, यूरिया व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.05.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्तूरपुरा जंगल में नदी के किनारे से जहरीली शराब बनाते हुए एक शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब, लहन, यूरिया व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित समय करीब 16.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मुअसं- 201/21 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम, धारा 272/273 भादंवि* के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- अभियुक्त हेमसिंह थाना कुरवाली पर पंजीकृत मुअसं- 256/21 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम, धारा 272 भादंवि में भी वांछित था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- हेम सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम गोकुलपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी।
बरामदगी-
1- 20 लीटर कच्ची शराब
2- एक किलोग्राम यूरिया
4- 200 लीटर लहन (मौके पर नष्ट किया गया)
5- भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- थानाध्यक्ष श्री सुधीर राघव
2- उ.नि. जयकिशन
3- आरक्षी सौरभ
4- आरक्षी कृष्ण गोपाल