गेहूँ खरीद मे क्वीलिटी पर फोकस
एफ सी आई जी. टी रोड पर लगी ट्रको की लम्बी कतार
रख रखाव के मानको पर नही किसान का ध्यान

एटा —-जनपद मुख्यालय से लगभग तीन किलो मीटर दूर जी. टी रोड स्थिति एफ सी आई गोदाम पर इन दिनों गेहूँ से लदे ट्रको की लम्बी कतारे है l
बड़ी संख्या मे किसान औऱ ठेकेदार यहां उत्पादित गेहूँ की बिक्री करने आ रहे है मगर अधिकांश किसान ट्रको मे गेहूँ के लदान मे मानको को पूरा नही कर रहे इसके चलते खराब मौसम और वर्षा मे गेहूँ भरी बोरियो से गीला गेहूँ निकल रहा है जो क्वालिटी मानको के अनुकूल न होने के चलते एफ सी आई से वापस हो रहा है l
गेहूँ की खरीद मे क्वालिटी मानको पर फोकस रखते हुए शनिवार को अधिकांश ट्रको मे रखे गेहूँ के बोरो को खोलकर गेहूँ की क्वीलिटी चैक की गई l
ऐसे मे क्वीलिटी कंट्रोलर विकास सिंह ने पानी के सम्पर्क मे आकर पीली पड़ चुकी बोरियो से गेहूँ की स्तिथि का अवलोकन किया l
इन बोरो मे भरा गेहूँ गीला होने से खराब हो गया था l
इसकी वजह थी कि किसान द्वारा जिन ट्रको मे गेहूँ भरकर एफ सी आई पर लाया गया उनमे ट्रक के तल पर ना तो लकड़ी का चैम्वर था और न ही पालीथिन आदि विछाई गयी थी l सीधे ट्रक मे गेहूँ भरे बोरो का लदान करा दिया गया, नतीजन नीचे तल पर रखी बोरियो का गेहूँ जहाँ गीला होकर बेकार हो गया वही ऊपर भी तिरपाल न होने से गेहूँ के बोरे भीग गए l
मीरहची सेंटर से आये ऐसे अधिकांश ट्रको को उचित क्वालिटी न होने से एफ सी आई अधिकारियो उन्हें वापस कर दिया l
इस दौरान एटा एवं कासगंज जिले का चार्ज सभाल रहे मैंनेजर ( क्यू. सी) रवि प्रकाश एवं एफ सी आई मैंनेजर नेत्रपाल सिंह ने किसानो को ट्रको मे गेहूँ लदान के मानको की जानकारी दी l
बताया कि इन दिनों वर्षो का दौर है ऐसे मे ट्रको के तल पर लकड़ी का चैम्वर लगाकर उसके ऊपर बोरे रखे जाये l
साथ ही ऊपर से पन्नी आदि से बोरो को ढका जाना आवश्यक है जिससे गेहूँ भरे बोरे वर्षा मे भीगने से बच सके और गेहूँ के खराब होने की समस्या का किसानो को सामना न करना पड़े l