
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक अरुण वर्मा (सदर, जयसिंहपुर सुल्तानपुर) के पिताजी कमलाकांत वर्मा (60वर्ष), औरैया, सिकंदरा से पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल (74वर्ष), स्व0 मनोहरलाल की पुत्रवधु एवं स्व0 दीपक कुमार की पत्नी श्रीमती मनीषा दीपक लोधी (49वर्ष) (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सदर विधानसभा उन्नाव), पूर्व एम.एल.सी लल्लन प्रसाद यादव (जौनपुर) के भाई कन्हैया लाल यादव (75वर्ष), गोरखपुर यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष मो० आजम लारी की छोटी बहन कायनात लारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ, विधानसभा रसड़ा के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राम भवन राम, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के भाई शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान किए जाने की प्रार्थना की है।
अखिलेश यादव ने प्राइम न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ अंकित श्रीवास्तव की माताजी श्रीमती कुसमा देवी श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
अखिलेश यादव ने दैनिक माधव संदेश समाचार पत्र के संचालक/ वरिष्ठ पत्रकार राम नरेश यादव के पुत्र दैनिक माधव संदेश के पत्रकार एवं प्रेस क्लब इटावा के सदस्य श्री मनोज कुमार मंजू (42वर्ष) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।