जनसेवा केंद्र संचालक की ईमानदारी से प्रभावित होकर सम्मानित किया

बलिया
स्थानीय कस्बा स्थित एक जनसेवा केंद्र संचालक विकास गुप्ता को समाज में ईमानदारी का मिसाल पेश करने पर प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से माला पहनाकर अंगवस्त्र से सम्मानित किए और इनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किए।वहीं इस वैश्विक महामारी में कमजोर अर्थव्यवस्था में भी अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए समाज में जो मिसाल पेश किया है इस पर आगामी माह में लखनऊ में एक भव्य समारोह में अखिल भारतीय वैश्य महासभा व अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासभा द्वारा युवा व्यवसायी विकास गुप्ता को सर्वोच्च सम्मान ‘श्री भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जनसेवा केंद्र संचालक विकास गुप्ता ने अपने दुकान पर एक ग्राहक का छुटा हुआ दस हजार रुपए एक दिन बाद ग्राहक को लौटा दिया था।जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोर शोर से हुई।जनसेवा केंद्र संचालक की ईमानदारी से प्रभावित होकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र कन्नौजिया,लल्लन गुप्ता, अंजनी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks