टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को करें जागरूक

एटा ब्रेकिंग-

टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को करें जागरूक

एसडीएम ने लेखपालों की बैठक में प्रवासियों को क्वारन्टीन करने के दिए निर्देश

एटा।जलेसर तहसील सभागार में कोरोना महामारी को रोकने के लिए गुरुवार को जलेसर एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने लेखपालों की बैठक कर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने तथा बाहर से आ रहे प्रवासियों को गांव के बाहर ही विद्यालयों में क्वारन्टीन कराने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को तहसील स्थित सभागार में आयोजित कोविड-19 संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बैठक में मौजूद सभी लेखपालों को उनके क्षेत्रो में संक्रमित होम आइसोलेटेड मरीजों को घर-घर जाकर कोरोनारोधी दवा पहुंचाने, बाहर से आ रहे प्रवासियों को ग्राम पंचायत कर्मियों के सहयोग से गांव के बाहर ही विद्यालय अथवा पंचायत घरों में क्वारंटाइन कराने तथा वहां गद्दों, पानी आदि की समुचित व्यवस्था कराने तथा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए समुचित प्रचार-प्रसार से साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए नगर तथा ब्लॉक की निगरानी समितियों का भी सहयोग ले।
बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ पवन शर्मा, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks