
राशन वितरण से संबधित समस्या, जानकारी हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम पर सम्पर्क करें
एटा – एटा जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में उचित दर विक्रेताओं द्वारा नियमित वितरण (प्रथम चक्र) में आधार प्रमाणीकरण द्वारा लाभार्थियों को दिनांक 14 मई तक खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। नियमित खाद्यान्न नियमित वितरण चक्र में ऐसे राशनकार्ड लाभार्थियों को होगा जिनका अंगूठा किसी कारणवश ई0पॉस मशीन में मैच नही हो पाता है, उन्हें ई0पॉस मशीन के माध्यम से प्रॉक्सी, मोबाइल ओटीपी सत्यापन द्वारा वितरण की अन्तिम तिथि 14 मई को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। कोविड-19 की द्वितीय लहर के दृष्टिगत वितरण के समय अनिवार्य सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया समस्त कार्डधारकों को वितरण के समय मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए उपभोक्ताओं को इसके प्रति प्रेरित किया जाये। उचित दर दुकान पर एक साथ भीड एकत्रित न करें तथा एक-दूसरे के मध्य कम से कम दो गज की दूरी बनाये रखें। कार्डधारक हाथ धुलने के पश्चात ही मशीन पर अगूंठा निशानी मैच करावें। उचित दर विक्रेताओं द्वारा कार्डधारक हाथ धुलने के पश्चात् ही मशीन पर अंगूठा निशानी मैच करावें। उचित दर विक्रेताओं द्वारा दुकान पर एक साथ भीड इकट्ठी न हो, इसके लिए टोकन सिस्टम का प्रयोग किया जाए। उक्त योजना के अन्तर्गत राशन वितरण से संबधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए जिला पूर्ति कार्यालय एटा में स्थापित कन्ट्रोल रूम से मोबाइल नम्बर 7839564617 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
17 मई तक मिलेगा खाद्यान्न –जिलापूर्ति अधिकारी
एटा – एटा जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग, द्वारा अवगत कराया गया है कि कतिपय जनपदों में, विभिन्न कारणों से , कतिपय लाभार्थियों में खाद्यान्न का वितरण किया जाना अवशेष है। उक्त के दृष्टिगत माह मई में नियमित वितरण की तिथि 5 मई से 14 मई तक निर्धारित की गयी थी, अब अन्तिम तिथि में वृद्धि करते हुए 17 मई तक कर दी गई है। अर्थात् नियमित वितरण चक्र में आधार प्रमाणीकरण द्वारा खाद्यान्न लाभार्थियों को 17 मई तक वितरण किया जाएगा। मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन (प्रॉक्सी) के माध्यम से वितरण की तिथि पूर्व निर्धारित दिनांक 14 मई ही रहेगी। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजान्तर्गत 20 मई से आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण प्रारम्भ किया जाना है, तत्सम्बन्ध में समस्त आवश्यक तैयारी की जा रही है।