इजराइल-हमास के बीच हमला जारी, हमास के शीर्ष कमांडर सहित 65 लोगों की मौत

इजराइल-हमास के बीच हमला जारी, हमास के शीर्ष कमांडर सहित 65 लोगों की मौत

इजराइल और फिलिस्तीनी चरमपंथियों के बीच संघर्ष और तेज हो गया है. हमास की तरफ से जारी हमलों के बीच इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में 65 लोगों की मौत हो चुकी है. मारे गए लोगो में हमास का कमांडर और उसके कई साथी भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक मारे गए 65 फिलिस्तीनियों में 16 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं. दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हमले जारी है.

अलजजीरा के मुताबिक गाजा पट्टी पर इजराइल की ओर से बमबारी की जा रही है. इस बमबारी में हमास का गाजा सिटी का कमांडर बसीम इस्सा भी मारा गया है. इस्सा के साथ हमास के कुच अन्य कमांडर भी इस हमले में ढेर हो गए. इन हमलों में 365 लोग घायल हो गए. घायलों में 86 बच्चे और 39 महिलाएं शामिल हैं. वहीं हमास की तरफ से इजराइल पर किए गए हमलों में 1 भारतीय महिला समेत 7 लोगों की मौत हुई है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks