कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर तीन दुकानदारों के खिलाफ हुई कार्यवाही

डीएम ने शहर में भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू का लिया जायजा

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर तीन दुकानदारों के खिलाफ हुई कार्यवाही

एटा। डीएम डा0 विभा चहल ने शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती के साथ अनुपालन कराने के उद्देश्य से शहर में भ्रमण कर जायजा लिया। डीएम ने इस दौरान अनावश्यक घूम रहे लोगों को सख्त निर्देश दिए कि कोरोना के बचार हेतु अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, विशेष कार्य होने पर भी घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें। शासन के आदेशानुसार कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए 17 मई की प्रातः 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया। कोरोना कर्फ्यू का सम्पूर्ण जनपद में शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने शहर भ्रमण के दौरान जीटी रोड, किदवई नगर, पटियाली गेट, ठण्डी सड़क आदि स्थानों पर भ्रमण कर कोराना कर्फ्यू का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान जनपद में मेडीकल दवा, सर्जिकल की दुकानें 24 घण्टे खुलने के निर्देश दिए गए। वहीं कोरोना कर्फ्यू के दौरान सब्जी, फल, दूध, किराना, खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं की दुकानें प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुलने के एवं उचित दर विक्रेता की दुकानें प्रातः 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुलने के निर्देश दिए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks