एएसआई हत्या के मामले में महिला को पकड़ने आई महाराष्ट्र पुलिस पर जानलेवा हमला, 6 गिरफ्तार –

गाजियाबाद ,एएसआई हत्या के मामले में महिला को पकड़ने आई महाराष्ट्र पुलिस पर जानलेवा हमला, 6 गिरफ्तार –

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले मे महाराष्ट्र पुलिस की टीम एक हत्या के मामले में घटना की जांच करने आई थी। लेकिन दीनदयाल पुरी इलाके में स्थानीय लोगों ने महाराष्ट्र पुलिस की टीम पर हमला कर दिया और उनके वाहन पर पथराव किया। इतना ही नहीं लाठी-डंडों व रॉड से हुए हमले में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ हत्या की कोशिश व लूटपाट समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यहाँ मामला गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र के अंदर आने वाले दीनदयाल पुरी इलाके का है। पांच मई को महाराष्ट्र के पुणे जिले के फरासखाना थानाक्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एएसआई समीर सय्यद की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रवीण महाजन को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसकी पत्नी कल्पना महाजन फरार है। पुणे पुलिस को कल्पना महाजन के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छुपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुणे जिले की पुलिस टीम महिला की तलाश में गाजियाबाद आई थी।

हत्यारोपी प्रवीन महाजन की पत्नी कल्पना महाजन के मोबाइल फोन की लोकेशन नंदग्राम में उसकी उपस्थिति दर्शा रही थी। शहर के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि लोकेशन के आधार पर पुलिस गाजियाबाद पहुंची।लेकिन महिला वहां मौजूद नहीं थी। अंकित नाम का एक युवक आरोपी के साथ फोन पर संपर्क में था। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस जब अंकित के घर पहुंची और महिला के बारे में पूछताछ की तो अंकित के घरवालों और कुछ पड़ोसियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

लाठी-डंडों व रॉड से हमला होने पर महाराष्ट्र पुलिस की टीम में अफरातफरी मच गई। उन्होंने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उन्हें घेर कर पीटा। पुणे पुलिस के सहायक इंस्पेक्टर अभिजीत राम पाटिल के मुताबिक हमलावरों ने आईकार्ड लूट लिया। यूपी-112 नंबर मिलाने की कोशिश की तो मोबाइल लूट लिए। एफआईआर समेत अन्य दस्तावेज फाड़ दिए। कार को तोड़ दिया और लूटने की कोशिश की। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks