ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार-रिपोर्ट,प्रधुम्न कटियार

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
कानपुर:- कानपुर क्राइम ब्रांच और पनकी थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, डीएसपी वेस्ट ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया पकड़े गए चारों लोग आक्सीजन के बड़े सिलेंडर को करीब ₹55000 में इस महामारी में बेचकर लोगों की सांसो का सौदा लगातार कर रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को सटीक मिली और संयुक्त टीम ने चारों लोगों को पकड़ लिया,  पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार बड़े सिलेंडर 6 छोटे सिलेंडर और एक वैगनआर कार आदि बरामद किए हैं डीएसपी का कहना है मामले की छानबीन चल रही है कि किस तरह से इस पूरे मामले मैं सांसो का सौदागर कहां से कहां तक जुड़े हुए थे ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks