देश की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स उत्तर प्रदेश पुलिस कोरोना के निशाने पर

लखनऊ…प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 31165 केस सामने आए हैं. वहीं इस अवधि में 357 मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है. यही नही, देश की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स उत्तर प्रदेश पुलिस कोरोना के निशाने पर है. इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाल ही में पंचायत चुनाव और मतगणना को निपटाया है जिसके बाद प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार की ओर से कोरोना और पुलिसकर्मियों को लेकर जो आंकड़े जारी किए गए हैं वह दुखी करने वाले हैं.
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना काल के दौरान पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए संक्रमण के चलते अब तक 137 पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं. वहीं, वर्तमान काल में 4117 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव है. हालांकि अब तक 13824 पुलिसकर्मी कोरोना को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभा भी रहे हैं.
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक,अब तक 13824 पुलिसकर्मी कोरोना को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं.
दिन रात काम कर रही है यूपी पुलिस
कोरोना के दौरान कानून व्यवस्था संभालने से लेकर क्राइम कंट्रोल और पंचायत चुनाव कराने जैसी अहम जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस के ही कंधों पर थीं. ढाई लाख की पुलिस फोर्स वाली उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिन रात कंटेंटमेंट जोन से लेकर गलियों और चौराहों पर ड्यूटी की है. उत्तर प्रदेश में इस समय भी 66761 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं. जबकि मैक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्‍या 13257 है. इन कंटेनमेंट जोन में 32706 पुलिसकर्मी तैनात हैं जो सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख में लगे रहते हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks