मरीजों को ऑक्सीजन सिलेण्डर रिफिल एवं उपलब्ध कराने हेतु कर्मचारियों की तैनाती

मरीजों को ऑक्सीजन सिलेण्डर रिफिल एवं उपलब्ध कराने हेतु कर्मचारियों की तैनाती

एटा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने सूचित किया है कि वर्तमान समय में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जनपद में मरीजों को ऑक्सीजन सिलेण्डर रिफिल एवं उपलब्ध कराये जाने की अनुमति प्रदान कराने हेतु न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन एटा में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है।

एडीएम प्रशासन के आदेशानुसार अभिषेक श्रीवास्तव कनिष्ठ सहायक सम्बद्ध आशुलिपिक अपर जिलाधिकारी प्रशासन को प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक एवं विनीत कुमार वरिष्ठ सहायक रीडर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सांय 05 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए तैनात किया है। तैनात कर्मचारीगण अपने कार्य के साथ-साथ उक्त दायित्व का भी सकुशल निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त ड्यूटी प्रतिदिन अवकाश के दिनों में भी अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks