
एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, ग्राम नगला चंदन में प्रधानी चुनाव में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वाँछित चल रहे 08 आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं – 151/2021 धारा 147, 148, 323, 504, 307 भादवि तथा मुअसं – 152/2021 धारा 147, 148, 452, 323, 504, 307 भादवि की घटना में वांछित चल रहे 08 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 05.05.2021 को ग्राम नगला चंदन में चुनाव में हारजीत को लेकर जयप्रकाश पुत्र गेंदालाल पक्ष एवं बखेड़ी सिंह पुत्र जुगेंद्र सिंह पक्ष के लोगों के मध्य हुए झगड़े की घटना के संबंध में थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं – 151/2021 धारा 147, 148, 323, 504, 307 भादवि तथा मुअसं – 152/2021 धारा 147, 148, 452, 323, 504, 307 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.05.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों अभियोगों से सम्बन्धित 08 नफर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
1- बखेडी सिंह पुत्र जुगेन्द्र सिंह
- सतेन्द्र पुत्र हरिप्रसाद
- ओमप्रकाश पुत्र गेदालाल
- महेशचन्द्र पुत्र गजराज सिंह
- अजब सिंह पुत्र देशराज
- अजीत पुत्र रूप सिंह
- जयप्रकाश पुत्र गेंदालाल
- प्रवेश पुत्र रवेन्द्र सिंह
समस्त निवासीगण नगला चन्दन थाना जलेसर एटा।