
एटा ~ थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मुअसं- 51/21 धारा 307, 323, 504, 506, 341 भादंवि में वाँछित चल रहे अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- अभिषेक पुत्र राजवहादुर निवासी मुवारिकपुर निवरूआ थाना सकीट एटा
बरामदगी
1. 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 पृथ्वी सिंह
- का0 1024 मुकेश कुमार
- का0 1272 हेमन्त कुमार