
एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा ग्राम विजदेपुर में प्रधानी चुनाव में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े की सूचना पर पुहँची पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने के मामले में वाँछित चल रहे पूर्व प्रधान सहित 06 आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं – 151/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 332, 353, 336, 504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट की घटना में वांछित चल रहे पूर्व प्रधान सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 04.05.2021 को ग्राम विजेदेपुर से प्रधान पद के चुनाव में हारजीत को लेकर पूर्व प्रधान जय सिंह पक्ष एवं वर्तमान प्रधान अमित पक्ष के लोगों में झगड़े की सूचना पर पहुँचे पुलिस बल के साथ अभ्रद व्यवहार करने के संबंध में थाना अलीगंज पर मुअसं 151/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 332, 353, 336, 504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम जय सिंह आदि 11 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया तथा दोनो पक्षों द्वारा आपसी में मारपीट कर पथराव करने की घटना में अपने अपने अभियोग पंजीकृत कराये गये। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 05.05.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जयसिंह आदि 06 नफर को समय करीब 08.15 बजे ग्राम विजेदेपुर से गिरफ्तार किया गया। थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
1- जय सिंह पुत्र चोखेलाल निवासी विजेदेपुर थाना अलीगजं जनपदएटा।
2- सुरेन्द्र पुत्र हेमराज निवासी उपरोक्त
3- मोहब्बत सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी उपरोक्त
4- श्याम सिंह पुत्र भारत सिंह निवासी उपरोक्त
5- बृजमंगल उर्फ बृजमोहन पुत्र धनीराम निवासी उपरोक्त
6- अमित पुत्र भारत सिंह निवासी उपरोक्त