
बुलंदशहर ब्रेकिंग
बुलंदशहर: पंचायत चुनाव में जीत का जश्न बैंड बाजा और बार बालाओं के संग।
बैंड बाजा और बार बालाओं के संग जीत के जश्न की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
वायरल वीडियो में ट्रैक्टर ट्राली पर डांस करती दिख रही है बार बालाएं, समर्थक भी लगा रहे हैं बार बालाओं संग ठुमके।
जीत के जश्न में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई गई जमकर धज्जियां।
विजय जुलूस में न मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिख रहे हैं नव निर्वाचित प्रधान के समर्थक।
अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गाँव बीरपुर के प्रधान दीपक कुमार ने समर्थकों के साथ जूलूस निकालकर मनाया जीत का जश्न।
बीरपुर के नव निर्वाचित प्रधान दीपक कुमार की वीडियो भी वायरल, जिसमें उसने लिखा प्रधानी शेर जीतते हैं कुत्ते नहीं।