रमजान के आखिरी शुक्रवार ‘अलविदा जुम्मा’ के लिए एडवाइजरी जारी

रमजान के आखिरी शुक्रवार ‘अलविदा जुम्मा’ के लिए एडवाइजरी जारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने मुसलमानों को घरों में अलविदा जुम्मा यानि रमजान का अंतिम शुक्रवार का नमाज अदा करने के लिए अपील की है. इस्लामिक सेंटर के अध्यक्ष और लखनऊ ईदगाह के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महाली ने कहा कि अलविदा जुम्मा के लिए कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना महत्वपूर्ण है.

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि सभी को घर पर चार या अधिक लोगों के साथ एक समूह के रूप में अंतिम रमजान शुक्रवार की नमाज अदा करनी चाहिए. मौलाना ने कहा कि नमाज की पेशकश करते समय भी मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाए रखें. पांच लोग ही मस्जिद में अलविदा नमाज के लिए मौजूद रहें और कोई छठा व्यक्ति नहीं होना चाहिए.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks