
प्रशासन की नाक के नीचे एटा में खुलेआम थोक बाजार से बिक रहा है नकली सैनेटाईजर।
कौरोना की रोकथाम में सैनेटाईजर की है प्रमुख भूमिका।
एटा का दवा कटिग का प्रमुख अड्डा है सरोज मार्केट बाजार।
एटा जनपद के जीटी रोड पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से मात्र 200 मीटर दूर स्थित थोक दवा के बाजार सरोज मार्केट में स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में नकली सैनेटाईजर का बडा खेल चल रहा है। जिसमें 70 पर्सेंट एल्कोहल लिखकर नकली सैनेटाईजर की बिक्री की जा रही है।
आपको बताते चलें कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार अखबारों के लिए विज्ञप्ति जारी कर नकली (मानक के विफरीत) वस्तुओं दवाओं आदि की बिक्री करने वालो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही किये जाने की छपने हेतु भेजी जाती है। किंतु अब ऐसा लगने लगा है कि यह सिर्फ अखबारों में छपवा कर सिर्फ कागजी कार्यवाही तक ही सीमित है।