
मोबाइल से बात कर रहे युवक के सिर में पुलिस ने मारा डंडा
एटा – घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे युवक के पुलिस ने डंडा मार दिया। सिर में डंडा लगने से युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर घायल के भाई ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ दी है।
थाना सकीट के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी आदित्य सक्सेना ने थाना सकीट में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात को भाई गौरव सक्सेना घर के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल पर जरूरी बात कर रहे थे। आरोप है कि इतनी ही देर में डायल-112 की गाड़ी का आकर रूकी। गाड़ी से उतरे पुलिसकर्मी गाली-गलौज करने लगे। गौरव ने विरोध किया।
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पकड़कर गौरव की पिटाई कर घायल कर दिया और सिर फोड़ दिया। पिटाई से घायल बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। पुलिसकर्मी घायल को अपने साथ ले जाने लगे तो घरवालों के बाहर आने पर छोड़कर भाग गए। घायल को परिवारीजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल का उपचार कराया है। घायल के भाई ने तहरीर दी है।