डा. प्रेमीराम मिश्रा बेहतर इम्युनिटी से 80 साल में दी कोरोना को मात

*डा. प्रेमीराम मिश्रा बेहतर इम्युनिटी से 80 साल में दी कोरोना को मात* एटा – अत्यंत घातक कोरोना वायरस की दूसरी लहर के संक्रमण से बेहतर इम्युनिटी के सहारे 80 वर्षीय डा. प्रेमीराम मिश्रा एवं उनके परिवार ने कोरोना को मात दी है। कोरोना संक्रमित होने से लेकर स्वस्थ्य होने तक नियमित दिनचर्या, योग-प्राणायाम और व्यायाम के सहारे सभी छह लोग पूर्णरूप से स्वस्थ्य हो गए हैं। कोरोना जांच रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद भी मास्क और दो गज दूरी का पालन कर रहे हैं। शहर के डाकबगलिया निवासी 80 वर्षीय आचार्य डा. प्रेमीराम मिश्रा अपनी पत्नी के साथ 12 अप्रैल को अरुणानगर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। उसके बाद उनकी आवाज में भारीपन और खराश होने लगी थी। जिस पर उन्होंने 13 अप्रैल को कोरोना जांच करायी। जिसमें वह स्वयं, 75 वर्षीय पत्नी राजरानी मिश्रा, पुत्र डा. आशुतोष मिश्रा, पुत्रवधू डा. अल्पना मिश्रा एवं नातिन मनस्वनि, यशस्वनि कोरोना संक्रमित हो गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks