-कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति करें ऑक्सीमीटर का प्रयोग – सीएमओ

ऑक्सीजन लेवल कम होने के संकेतों को पहचाने-

-कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति करें ऑक्सीमीटर का प्रयोग —– सीएमओ

एटा जिले में तीव्रगति से बढते कोरोना संक्रमण के दौरान होम क्वारंटाइन में इलाज करा रहे मरीजों को समय समय पर अपना ऑक्सीजन सैचुरेशन चेक करते रहना चाहिए।दूसरी लहर में कोरोना का वायरस फेफड़ों पर ज्यादा असर डाल रहा है इससे सांस लेने में परेशानी हो रही है और ऑक्सीजन लेवल में कमी आ रही है। उक्त सन्दर्भ में
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर चेहरे का रंग उड़ने लगता है और होठों पर नीलापन आ जाता है , ये साइनोसिस की पहचान है। हेल्दी ऑक्सीजेनेटेड ब्लड से हमारी स्किन को लाल या गुलाबी ग्लो मिलता है, इसलिए ऑक्सीजन कम होने पर ऐसे लक्षण दिखते हैं।इसके अलावा अचानक तेजी से ऑक्सीजन लेवल गिरने से कोरोना मरीजों को छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दबाव, लगातार खांसी, बेचैनी और बहुत तेज सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

पल्स ऑक्सीमीटर से करें ऑक्सीजन लेवल की जांच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने आगे कहा कि जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है व होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं वह समय समय पर अपना ऑक्सीजन लेवल पल्स ऑक्सीमीटर नामक डिवाइस की सहायता से चेक करते रहें। पल्स ऑक्सीमीटर में 94 से ज्यादा लेवल खतरे से बाहर होने का संकेत है। यदि ऑक्सीजन का लेवल 94 से नीचे है तो हाइपोक्सिया को ट्रिगर कर सकता है। जिससे कई तरह की परेशानियां होती है। वहीं अगर ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल 90 से नीचे चला जाता है तो मरीज के लिए यह खतरे की घंटी है ऐसे में मरीज को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट हो जाना चाहिए।
ऑक्सीजन की कमी में फेफड़ो से संबंधित , ह्रदय से संबंधित अन्य वजह को भी ध्यान रखना पड़ेगा , यदि मरीज अस्थमा / सीओपीडी आदि से पीड़ित हैं तो हो सकता है कि उनकी बॉडी में पहले से कम SpO2 लेवल हो , ऐसे में उनको एकदम से नही घबराना चाहिए।

ऑक्सीजन लेवल 91 से 94 के बीच होने पर करें ये काम———————–

यदि आपको ऑक्सीजन लेवल 91 से 94 के बीच है तो इसे हर घंटे मॉनिटर करने की जरूरत है. हालांकि इसे घर पर प्रोनिंग एक्सरसाइज करके भी कंट्रोल किया जा सकता है. ये टेक्नीक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुझाई है, जिसमें जमीन पर उल्टा लेटर एक्सरसाइज करनी होती है. इसे करने के लिए आपको 4-5 तकिए की भी जरूरत पड़ती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks