
चुनाव की सनक का कैसे दुनिया में सबसे ज्यादा मौतों वाला देश बनाने में योगदान, काउंटिंग के दिन बंगाल और तमिलनाडु से कोरोना के आए सबसे ज्यादा केस
**@कोरोना मरीज़ 2 करोड़ पार, दुनिया में सबसे ज्यादा मौत वाला तीसरा देश बना भारत
देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कोरोना का असर दिखने लगा है.
अब इन दोनों राज्यों से रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं. बंगाल में रविवार को 17515 नए केस मिले, जबकि तमिलनाडु में भी 20768 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. इन दोनों राज्यों में एक दिन में मिले ये सबसे ज्यादा मामले हैं.
पश्चिम बंगाल में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर रविवार को 8,63,393 हो गई. सरकारी आँकड़े के अनुसार, संक्रमण से 92 और लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,539 हो गई थी.
पश्चिम बंगाल में रविवार तक कोविड-19 के 1,18,495 मरीज थे.
तमिलनाडु में रविवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 20,768 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,07,112 हो गई, जबकि 153 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 14,346 हो गया है.
राज्य में रविवार तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या प्रदेश में 1,20,444 थी.
रविवार को 1,43,083 नमूनों की संक्रमण के लिये जांच की गई, राज्य में अब तक कुल 2,29,56,942 नमूनों की जांच की जा चुकी है. तमिलनाडु में 18 अप्रैल को एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे जब कुल 10723 मरीज संक्रमित पाए गए थे.