
एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, विधायक जलेसर के आवास पर मारपीट तथा तोडफोड़ किए जाने की घटना में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं -149/2021 धारा 395, 188, 269, 270 भादवि, 3(2)V SC/ST Act व 3 महामारी अधिनियम की घटना में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 03.05.2021 को वादी श्री गिर्राज किशोर पुत्र होरीलाल निवासी मौ0 गोल नगर सासनी रोड पथवारी मंदिर जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनाक 03.05.2021 को समय करीब 11.00 बजे रजनी पत्नी ज्ञानसिंह, ज्ञान सिंह पुत्र नाहर सिंह, 50-60 पुरुष तथा 30-40 महिलाएं निवासीगण ग्राम बेलपीपरी थाना सकरौली जनपद एटा विधायक मा0 श्री संजीव कुमार दिवाकर के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे, वादी द्वारा यह बताने पर कि विधायक जी तथा उनका परिवार होम क्वारेंटाइन है, साथ ही तोड़फोड़ की मना करने पर वादी के साथ मारपीट, तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा वादी की जेब में रखे 25000 रुपए लूट लिए। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुअसं - 149/2021 धारा 395, 188, 269, 270 भादवि व 3(2)V SC/ST Act व 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.05.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त के मुख्य आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
- प्रयाग सिंह पुत्र तालेवर सिंह निवासी ग्राम बेलपीपरी थाना सकरौली जनपद एटा
- उदयवीर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम बेलपीपरी थाना सकरौली जनपद एटा
- ज्ञान सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासीगण ग्राम बेलपीपरी थाना सकरौली जनपद एटा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्र0नि0 कृष्णपाल सिंह
2- का0 1193 जयवीर सिंह
3- का0 75 वीरेश कुमार