
एटा,।विश्व सूर्य दिवस के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आहवान पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरो पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सूर्य नमस्कार मनाया गया।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि विश्व सूर्य दिवस शौर्य उर्जा को बढावा देने के लिये मनाया जाता है सूर्य धरती के लिए जीवन का स्रोत है। सूर्य नमस्कार 12योगासन को मिलाकर बनाया गया है।हर एक आसन का अपना अलग अलग महत्व है।इस आसन से तनाव भी कम होता है तथा शरीर मे उर्जा बनी रहती है तथा शरीर फुर्तीला रहता है।इन 12आसनों को सभी लोगों को रोजाना करना चाहिए।सूर्य नमस्कार करने बालो मे कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पचौरी,प्रभात कुलश्रेष्ठ, दीपक कुशवाहा, रिंक सर्राफ वाले,विनय, दीपक भारद्वाज,मार्त शक्ति संयोजिका शीतल जी सहित अनेकों लोग शामिल रहे।