गति से चली मतगणना, कई बार हुई नोक-झोंक

गति से चली मतगणना, कई बार हुई नोक-झोंक
~मतगणना स्थलों पर अव्यवस्थाएं रहीं हावी परिणाम के लिए दिनभर इंतजार करते रहे लोग~
एटा: दूसरे दिन भी मतगणना की गति बेहद धीमी रही। लोगों को परिणाम के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई मतगणना स्थलों पर विवाद की स्थिति बन गई। कर्मचारियों और मतगणना अभिकर्ताओं के बीच नोक-झोंक होती रही। मतगणना के दौरान अव्यवस्थाएं भी हावी रहीं।

वोटों की गिनती रातभर चलती रही, लेकिन 30 घंटे तक चली मतगणना के बावजूद भी सोमवार को चार बजे तक 50 फीसद परिणाम भी नहीं आ सके थे। ग्राम पंचायतों की मतगणना भी धीमी गति से चलती रही। जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिणाम भी पूरी तरह से नहीं आ सके।

शीतलपुर विकास खंड के मतगणना स्थल सर्वोदय इंटर कालेज पर कर्मचारियों और मतगणना अभिकर्ताओं के बीच धीमी गति के कारण विवाद हो गया। अभिकर्ता बार-बार आरओ से शिकायत कर रहे थे कि वोटों की गिनती का काम बहुत धीमा है इस वजह से चुनाव परिणाम आने में देरी हो रही है। ऐसी ही शिकायतें सकीट विकास खंड के मतगणना स्थल आसपुर स्थित इंटर कालेज में भी रहीं।

जलेसर में तो पुलिस को भीड़ की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा। यही स्थिति निधौली कलां के मतगणना स्थल पर भी रही, जहां भीड़ ने पत्थरबाजी भी की। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी के चोट नहीं आई और पुलिस ने समय रहते हालात संभाल लिए। जैथरा मतगणना स्थल पर भी विवाद होता रहा। मारहरा में कर्मचारियों से प्रत्याशियों की तीखी नोक-झोंक हुई। एक टेबल पर तो कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए कि मतगणना अभिकर्ता अगर वोटों की गिनती के काम में हस्तक्षेप करेंगे तो कर्मचारी काम करना बंद कर देंगे। हालांकि रिटर्निंग आफिसर के समझाने पर कर्मचारी मान गए और गिनती जारी रही। ऐसी ही स्थिति मतगणना केंद्रों पर बार-बार देखने को मिली। अवागढ़ में भी वोटों की गिनती का काम धीमी गति से चलता रहा। चुनाव परिणाम के लिए लोगों को अधिक इंतजार करना पड़ा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks