कोविड की जांच हेतु स्थान निर्धारित, जिला अस्पताल में 24 घण्टे जांच की सुविधा उपलब्ध

जिलाधिकारी डा0 विभा चहल का सराहनीय कदम

कोविड की जांच हेतु स्थान निर्धारित, जिला अस्पताल में 24 घण्टे जांच की सुविधा उपलब्ध

एटा। डीएम ने कहा कि जनपद में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी के साथ फैल रहा है। इस हेतु हमसभी को चाहिए कि नियमित रूप से मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें। यदि किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार है तो वह कन्ट्रोलरूम के नम्बर 05742234320, 234327 पर कॉल करके सूचना दे सकता है। इसके अलावा निर्धारित स्थानों पर जाकर अपनी कोविड जांच करा सकता है।

डीएम ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को अपना कोविड टैस्ट कराना है, तो वह रोडवेज बस स्टैंड पर दो साइटें जो कि सुबह 9 बजे से शाम 04 बजे तक, रोडबेज बस स्टैण्ड पर एक साइट शाम 04 बजे से रात्रि 10 बजे तक, पटियाली गेट चौकी पर सुबह 9 बजे से शाम 04 बजे तक एक साइट, शांतिनगर गेस्ट हाउस पर प्रातः 09 बजे शाम 04 बजे तक एक साइट, महिला अस्पताल में प्रातः 09 बजे से शाम 04 बजे तक कोरोना की जांच कराई जा सकती है। इसके अलावा जिला अस्पताल में ओपीडी हॉल में 24 घण्टे कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है।

डीएम ने जनसामान्य से अपील की कि मौसम बदलने के साथ-साथ कोरोना के चलते ठण्डे पानी, खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, मौसम बदलने से अधिकतर घरों में लोग सर्दी, जुकाम, बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें, पौष्टिक और आसानी से पचने वाली चीजों का सेवन करें। मौसमी फलों के साथ जूस, सूप, हर्बल टी भी पियें। घर के बच्चों, बुजुर्गों का खास ख्याल रखें, फलों एवं हरी सब्जी के सेवन पर जोर दें। घर से बाहर जाते समय मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks