

मानव एकता दिवस-बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में।
दिलो को जोड़ने का नाम है मानव एकता -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
एटा,24 अप्रैल 2021, – “दिलों को जोड़ने का नाम है मानव एकता और यह संभव होता है परमात्मा के बोध से। परमात्मा की जानकारी होते ही पता चल जाता है कि हम सब एक हैं” यह उद्गार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने आज वर्चुअल रूप में आयोजित मानव एकता दिवस पर संबोधित करते हुए किए।
संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज को 24 अप्रैल 1980 के दिन संसार में मानव एकता, अमन, चैन का वातावरण स्थापित करते हुए सत्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी थी। उनके तप- त्याग से परिपूर्ण जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरणा लेने के लिए संत निरंकारी मिशन की ओर से यह दिन मानव एकता दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस वर्ष वर्चुअल रूप में आयोजित मानव एकता समागम का लाभ पूरे विश्व में फैली लाखों निरंकारी भक्तों ने मिशन की वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त किया।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने आगे कहा कि मानव आत्मा और परमात्मा का जब मिलन हो जाता है तो मानव-मानव के बीच में जाति-पति , ऊंच-नीच जैसी कोई फर्क नजर नहीं आता बल्कि हर किसी की सेवा व मदद करने का भाव पैदा होता है। इसका व्यावहारिक रूप पिछले एक वर्ष से दिख रहा है कि कोरोना महामारी के संकट के दौरान मिशन के श्रद्धालु भक्तों ने विभिन्न रूपों में लगातार मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया है।
बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने एक ओर जहां सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त करने का प्रयत्न किया, वहीं दूसरी ओर नशाबंदी, सादा शादियाँ जैसे समाज सुधारकों की नींव रखी। उन्होंने मिशन के संदेश को केवल भारतवर्ष में ही नहीं अपितु विदेशों में भी पहुंचाया जिसके परिणाम स्वरूप आज विश्वभर के 60 से अधिक देशों में मिशन की सैकड़ों ब्रांच स्थापित हो चुकी है। जो सत्य प्रेम मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है। बाबा गुरबचन सिंह जी ने युवाओं की ऊर्जा को नया आयाम देने के लिए उन्हें सदैव ही खेलों के लिए प्रेरित किया ताकि उनकी ऊर्जा को उपर्युक्त दिशा देकर देश एवं समाज का सुंदर निर्माण किया जा सके।
मानवता की निष्काम सेवाओं का एक उदाहरण यह है कि दो-तीन दिन पहले ही मिशन की ओर से बुराड़ी रोड दिल्ली पर स्थित ग्राउंड नंबर आठ पर बने संत निरंकारी सत्संग भवन में दिल्ली सरकार के सहयोग से 1000 से भी अधिक बेड का कोविड-19 सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया जा रहा है।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने इस कोविड ट्रीटमेंट सेंटर का अवलोकन किया और इस अवसर पर निरंकार प्रभु से यही प्रार्थना की जो भी इस सेंटर में उपचार ले उसे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। साथ ही साथ दुनिया पर छाया हुआ कोरोना महामारी का संकट जल्द से जल्द पूरे जल्द दूर होने के लिए सदगुरु माताजी ने अरदास की।