
एटा।जलेसर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी श्रीमती जानकी देवी लोधी के समर्थन में ग्राम रसीदपुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम आसमान को छू रहे हैं लूट हत्या बलात्कार तो आए दिन आम बात हो चुकी है इस भ्रष्ट सरकार से जनता को केवल कांग्रेस पार्टी की सरकार ही बचा सकती है इसलिए आज से हम सभी गांव के लोग संकल्प लें पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी को वोट देकर विजय बनाएंगे
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अवागढ़ राजेश यादव ब्लॉक अध्ययन निधौली कला कयाम बरकाती अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत गांधी शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष भोला गुप्ता युवा नेता गगन सविता सुरेश लोधी आदि लोग उपस्थित थे