पंजीक्रत प्राइवेट क्लीनिकों के चिकित्सकों के अभिलेख सत्यापन हेतु समिति का गठन

डीएम द्वारा पंजीक्रत प्राइवेट क्लीनिकों के चिकित्सकों के अभिलेख सत्यापन हेतु समिति का गठन

एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने सूचित किया है कि  जिले में झोलाछाप डाक्टरों द्वारा आम जनजीवन के प्रति खिलवाड़ किये जाने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। जिसको द्रष्टिगत रखते हुए जनपद के अन्तर्गत संचालित समस्त प्राइवेट क्लीनिकों, हॉस्पीटलों व नर्सिंग होम के चिकित्सकों के पंजीकरण एवं उनकी डिग्री के सत्यापन हेतु एक समिति का गठन किया गया है। जिसमे अपर जिलाधिकारी (प्र0) विवेक कुमार मिश्र व सीएमओ डा अरविन्द कुमार गर्ग एवं सहायक अभियोजन अधिकारी सहित नोडल प्रभारी अवैध चिकित्सा व्यवसाय तथा जिला चिकित्सालय के सीएमएस  को शामिल किया गया है।
डीएम ने जनपद के सभी प्राइवेट क्लीनिको व हॉस्पीटल्स एवं नर्सिंग होम पर पंजीकृत चिकित्सकों से अपेक्षा की है कि वह जाॅच हेतु अपने डिग्री अभिलेख समिति के समक्ष 30 अप्रैल, 2021 तक प्रस्तुत करें। जो प्राइवेट चिकित्सक ऐसा नहीं करेंगे तो उनके बारे में माना जाएगा कि वे वैध तरीके से अपने चिकित्सालयों का संचालन नहीं कर रहे हैं और उनके क्लीनिक बंद किए जाएंगे। साथ ही इस आशय का शपथ-पत्र भी दें कि डिग्री में अनुमन्य शर्तों के अनुरूप ही मरीजों का उपचार किया जाएगा।

डीएम ने समिति को निर्देशित किया है कि कि उपरोक्तानुसार सत्यापन कर 15 मई, 2021 तक अपनी सुस्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks