
अयोध्या में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे योगीजी सरकार में कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक जी को कासगंज के व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया एवं व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
कासगंज से व्यापार मंडल के श्री सतीश गुप्ता अखिलेश अग्रवाल, विकास गुप्ता, अंकिश अग्रवाल, सतवीर सिंह मंकू, रजत बिरला, राकेश गर्ग आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।