किसानों की पंचायत ने पुलिस की सूझबूझ को देखकर टकराव को टालते हुए घेराव को रद्ध करने का फैसला लिया

मिरहची थाने के घेराव की घोषणा से प्रशासन में हडकंप रहा घेराव होने से पहले ही नयावांस मैं चल रही किसानों की पंचायत में ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किसानों से माफी मांग भविष्य में पुनरावृत्ति न करने का आस्वासन दिया किसानों की पंचायत ने पुलिस की सूझबूझ को देखकर टकराव को टालते हुए घेराव को रद्ध करने का फैसला लिया

लौधामई मैं विजली का तार टूटने की वजह से लगी आग से तवाह हुए किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की

आज दिनांक 04.04.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नयावांस गांव में सुबह 09 वजे से ही पंचायत का आयोजन किया गया उक्त पंचायत में प्रमुख रूप विनय कुमार रतनपुर जिलामहासचिव के साथ मिरहची पुलिस के उपनिरीक्षक जवाहर सिंह धाकरे के द्वारा होली के अवसर पर सार्वजनिक रूप से बैईजित कर मोटर साईकिल का चालान किया था जिससे संगठन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के किसानों मैं आक्रोश पनप गया जिसको देखते हुए आज सुबह से नयावांस गांव में पंचायत कर दोपहर में मिरहची थाने के घेराव करने की घोषणा की गई थी जिससे प्रशासन मैं हडकंप मच गया था पुलिस के कई अधिकारियों के द्धारा संगठन के कई पदाधिकारियों से सम्पर्क कर घेराव कार्यक्रम को टलवाने का प्रयास किया लेकिन संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसानों के आक्रोश को देखते हुए किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं थे उसी को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं की पंचायत गांव में चल रही थी सफलता पूर्ण घेराव करने की रणनीति तैयार की जा रही थी उसी समय मिरहची पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कोतवाल मिरहची पुलिस वल के साथ किसानों की पंचायत में पहुंचे और उपस्थित किसानों से किसान विरादरी को ठेस पहुंची है उसके लिए हम माफी मांगते हैं और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए हम सभी का प्रयास जारी रहेगा और किसानों के द्बारा चालान के सबाल पर पुलिस द्वारा जुर्माना भरने के आस्वासन पर किसानों की पंचायत ने सामूहिक रूप से निर्णय लेते हुए थाने के घेराव को रद्ध कर दिया गया उक्त पंचायत के बाद संगठन के पदाधिकारियों का काफिला मिरहची के पास गांव लौधामई में पहुंचा जहां विधुत तार टूट गया जिसकी वजह से माया देवी पत्नी साहव सिंह, रजनेश पुत्र भूदेव सिंह की गेहूं की खडी फसल जलकर स्वाह हो गई है जिन्हें तत्काल मुआवजा दिलाया जाने की मांग की पीड़ित से मुलाकात कर खेत का निरीक्षण किया उसके बाद आसेपुर गांव में आयोजित मेला कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र सास्री राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र चौधरी अध्यक्ष किसान विकास समिति, रवी यादव, शिवशंकर फौजी, संदीप कुमार, आशुतोष, अनुराग, विनय, राकेश, पवन,दुर्गेश कुमार, इ0 प्रशांत यादव, राजेन्द्र फौजी, मुरारी लाल, अनार सिंह, राम सिंह बौहरे, पिंकी, हरेंद्र, अजीत सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks