
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, सट्टा लगाते हुए एक सटोरी 410रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरी 410 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 03.04.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 सटोरिये को 410/- रुपये व सट्टा पर्ची सहित ताज होटल ,सराय अहगत से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मु0अ0सँ0 48/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- रूप सिंह पुत्र कैलाश निवासी पमर खिरिया थाना मेरापुर जिला फर्रूखाबाद बरामदगी–
1- 410 रुपये व सट्टा पर्ची।