गेहूँ ख़रीद केंद्र खोले हैं इन केन्द्रों पर किसानों का भारी शोषण हो रहा है

ALIGARH – 3 APRIL 2021
गेहूं की नई फ़सल की आवक शुरू होते ही सरकार ने धनीपुर मंडी सहित कई अन्य स्थानों पर सरकारी गेहूँ ख़रीद केंद्र खोले हैं इन केन्द्रों पर किसानों का भारी शोषण हो रहा है शासन से कोई आदेश न होने के बावजूद भी गेहूँ ख़रीद के समय ख़रीद केंद्र पर तैनात कर्मचारी गेहूँ की किस्म के आधार पर किसानों से मोल भाव करते हैं जोकि सर्वथा पीड़ादायक है इसके साथ साथ उन्हें भुगतान भी देरी से मिल रहा है इन्हीं समस्याओं को लेकर आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ज़िलाधिकारी अलीगढ़ को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार कोल को दिया ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि किसानों को निर्धारित सरकारी ख़रीद मूल्य 1975 रूपये प्रति कुंटल के हिसाब से उनका तत्काल भुगतान किया जाये और ख़रीद केन्द्रों पर पीने के पानी आदि के साथ साथ अन्य जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ I इस अवसर पर विवेक बंसल जी ने कहा कि देश एवं प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकारें किसानों का भारी शोषण कर रही हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश व् देश के अन्य पश्चिमी भागों में किसान अपनी ज़रूरी आवश्यकताओं की पूर्ती के लिये रवी की फ़सल पर निभर रहता है और अब किसानों की फसलों के वाजिब दाम न मिलने से उनका शोषण हो रहा है शुरुआत में अधिकांश ग़रीब एव छोटे किसान जोकि अपनी उपज का भंडारण करने में असमर्थ हैं वही उपज को लेकर मंडी में आते हैं उस स्थिति में उन ग़रीब किसानों का आर्थिक शोषण अमानवीय व् ग़ैर कानूनी है I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks