
कासगंज गंधिमूर्ति पर कासगंज जनपद के अधिवक्ता मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। स्वागत में कमल गुप्ता,प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस सौरभ पाल, कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक दीप कुमार पाण्डेय,चैयरमैन विधिप्रकोष्ठ सत्येंद्र पाल सिंह वैस, जिलाध्यक्ष ब्राह्मण चेतना मंच विशाल पाण्डेय,धर्मेन्द्र शिशोदिया, धर्मेश शर्मा,,अरविंद सोलंकी, अनिल कुमार(बाबा), सुमित पाल आदि लोगों ने हर्ष सहित स्वागत किया।