त्रिस्तरीय चुनाव , तैयारियां तेज, कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जायगा, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश

कासगंज।त्रिस्तरीय चुनाव , तैयारियां तेज, कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जायगा, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के साथ गंजडुंडवारा, सिढपुरा के मतदान केंद्रों, मतगणना स्थलों, स्ट्राग रुम, कोविड वैक्सीनेशन का किया औचक निरीक्षण, सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाऐ चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए!
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने गंजडुंडवारा पीजी कालेज में पहुँच कर पंचायत चुनावों के लिए बनाए गए मतगणना स्थल, स्ट्राग रुम का निरीक्षण किया तत्पश्चात् विकास खण्ड गंजडुंडवारा, सिढपुरा में बनाए गए मतगणना स्थल तथा क ई मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रजमऊ, सिढपुरा में पहुँच कर वहाँ तैनात डा विनायक यादव एवं स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक पूछ ताछ की तथा 45 वर्ष से अधिक से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन किये जाने की आवश्यक जानकारी ली तथा मास्क, ग्लब्स, सोशल डिस्टैन्सिग अपनाए जाने के निर्देश दिए! उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर खिड़की, दरवाजे, रैम्प, वैरीकेटिग, पेयजल शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर सहित सभी व्यवस्थाऐ चुस्त दुरुस्त रहनी चाहिए इस अवसर पर एस डी एम/ सी ओ प टिया ली, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओं पंचायत और अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks