पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन पत्रों की बिक्री बढ़ी

पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन पत्रों की बिक्री बढ़ी
~विकासखंड क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों पर नामांकन पत्र खरीदने के लिए सुबह से शाम तक भीड़ जुटी रही~
एटा: पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी जंग के लिए सबसे पहले कदम के रूप में नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए भीड़ गई गई है। गुरुवार को सभी विकासखंड क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों पर नामांकन पत्र खरीदने के लिए सुबह से शाम तक भीड़ जुटी रही। वहीं कलक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य पदों के नामांकन पत्र खरीदने वालों की भी खासी संख्या रही। गुरुवार को यहां से 61 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। कुल 108 पत्रों की बिक्री हो चुकी है।

अलीगंज विकासखंड कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री गुरुवार को जारी रही। इस दौरान प्रधान पद के 2007, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 115 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 109 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बिक्री के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते नजर नहीं आए। बिना मास्क के बेखौफ होकर नामांकन पत्र खरीदते दिखे। अधिकारियों ने भी किसी भी काउंटर पर कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन के कोई निर्देश लिखे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा नामांकन पत्रों की बिक्री के स्थान पर न तो लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और न ही लोग उचित दूरी बनाकर नामांकन पत्र खरीद रहे हैं।

निधौली कलां विकासखंड कार्यालय पर बीते दिनों की अपेक्षा गुरुवार को नामांकन पत्रों की बिक्री में वृद्धि हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 96, ग्राम प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के 120-120 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए भी संभावित प्रत्याशियों की भीड़ से ब्लाक परिसर भरा रहा। कोरोना नियमों का पालन न मिलने पर एडीओ संतोष पचौरी ने सभी को मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks