पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन –

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन –
एटा-

अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली मांग पूरी न होने पर जनपद भर में आक्रोश व्यक्त किया। इकाई जिला संयोजक डा. ओमेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में नई पेंशन योजना के विरोध में जनपद के हजारों शिक्षक एवं कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधा काला दिवस मनाया।

इसके साथ ही पीएफआरडीए एक्ट 2013 की प्रतियां भी जलाई। इस दौरान जिला संयोजक ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को ही नई पेंशन योजना लागू की गई। इससे प्रदेश के लाखों, शिक्षक, कर्मचारियों के बुढ़ापे के साथ सरकारों ने क्रूर मजाक किया था। उन्होने कहा कि मंच इस कर्मचारियों के इस अन्याय का विरोध करता है। उन्होने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks