होली मिलन समारोह पंचायत चुनाव का बिगुल

*होली मिलन समारोह पंचायत चुनाव का बिगुल।* *देश मे तालिबानी हुकूमत नही मोदी योगी की सरकारें हैं।* (संसद मुकेश राजपूत) *वोट की ताकत से चुनाव जीतना है।भयमुक्त होकर जिओ।* (विधायक सत्यपाल सिंह राठौर) क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,यह होली मिलन समारोह पंचायत चुनाव के दृष्टिकोण से औऱ भी महत्वपूर्ण था।इस समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब देश मे तालिबानी हुकूमत नहीं बल्कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी जी की सरकारें हैं, जो लोग पूर्व सरकारों में भय का वातावरण बनाये हुए थे उनको अब या तो जेल अथवा यमलोग भेज दिया जाएगा।सांसद जी ने कहा कि हमारे देश मे ऋतुओं के आधार पर त्योहारों को मनाया जाता है।होली का अर्थ है हो-ली अर्थार्त जो भी मतभेद पहले हुए उन्हें भुलाकर आपसी भाईचारे को पुनः बहाल किया जाए एक दूसरे के गले लगकर।वर्तमान में हम केंद्र में और प्रदेश में शक्तिशाली हैं परंतु पंचायतो में हम शून्य हैं, इसलिए सभी वैमनस्यताएँ भुलाकर एकजुट होकर पँचायत चुनाव में अपने प्रत्यासी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दो।भाजपा का नारा सिर्फ और सिर्फ विकास है।विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने होली मिलन समारोह की सम्बोधित करते हुए कहा कि होली मिलन पर हम आप सभी का यथायोग्य अभिवादन करते हैं, यह समारोह वास्तव में पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए महत्वपूर्ण है।आपको बिना किसी भय के अपने वोट की ताकत से यह चुनाव जीतना है।अभी आपकी डबल इंजन वाली सरकार है, इसलिए भयमुक्त होकर रहिए। उन्होंने बीच मे हुए आरक्षण की बजह से फैली अफवाहों को दरकिनार करते हुए बताया कि रैपिड सर्वे के आधार पर आरक्षण2015 में हुआ था,अब यह आरक्षण2025 में ही बदला जाएगा।विधायक जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूर्व विधायक सिर्फ बेईमानी के आधार पर चुनाव जीतते थे,बेईमानी उनके डीएनए में है। हमारे वोटर और प्रत्यासी की तरफ उंगली उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, इसके लिए आप आश्वस्त रहें।पूर्व में अराजकतत्वों ने पोलिगों को गलत ढंग से बनवाया था, चुनाव तक सभी पोलिग ठीक हो जाएंगी।मेरा आपसे अनुरोध है कि आपको ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,और जिलापंचायत सदस्य पर खड़े होने वाले ईमानदार,अच्छी छवि के प्रत्याशियों को दमखम से चुनाव लड़ाकर जिताना है।मैं आपको बताना चाहता हूँ कि पूर्व की सरकार में जिन प्रधानों ने बिजली,शौचालय,आवासों में घपला किया है उनकी जांच शुरू हो चुकी हैं, उनका घर अब जेल होगा,समय का इंतजार करो।अंत मे उन्होंने होली मिलन समारोह में आने वालों का पुनः अभिवादन किया।सभा को पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू भैया,डॉ0अशोक रत्न शाक्य,चैयरमैन जैथरा विजेंद्र सिंह चौहान,भानुप्रताप,दीनदयाल शाक्य,अंगराज राजपूत, राजीव पालीवाल,पप्पू यादव, सिंह,प्रवेश शर्मा,विजेंद्र पांडेय,सोनू मिश्रा,आदि ने सम्बोधित किया,कार्यक्रम के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया.कार्यक्रम का सफल संचालन जुगेंद्र सिंह फौजी ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks