
वैक्सीनेशन होगा और तेज, अप्रैल में छुट्टियों समेत हर दिन लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने कोरोना वैक्सीन अभियान और तेज करने का फैसला लिया है. सरकार ने अप्रैल महीने के सभी दिन वैक्सीन लगाने के आदेश जारी किए हैं. सरकारी और निजी, दोनों तरह के वैक्सीनेशन सेंटर्स पर पूरे अप्रैल महीने में टीका लगाया जाएगा. सरकारी छुट्टी के दिन भी टीका लगेगा.
इसके साथ ही 45 साल से अधिक आयु वाले 73,52,957 लोगों को पहली खुराक और 6,824 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है. साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 2,93,71,422 लोगों को पहली खुराक और 48,502 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है. मंत्रालय ने बताया, टीकाकरण अभियान के 74वें दिन कुल 19,40,999 टीके लगाए गए.