मुख्तार अंसारी की पत्नी ने राष्ट्रपति को लिखा खत, यूपी लाते समय फर्जी एनकाउंटर की जताई आशंका

मुख्तार अंसारी की पत्नी ने राष्ट्रपति को लिखा खत, यूपी लाते समय फर्जी एनकाउंटर की जताई आशंका

मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी ने बुधवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपने पति को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाने के दौरान उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का आदेश देने की गुहार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले शुक्रवार को मुख्तार को 2 हफ्ते के अंदर यूपी की जेल में भेजने का आदेश दिया था.

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि उनके पति मुख्तार अंसारी इस समय पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को अपने आदेश में उन्हें रोपड़ जेल से 2 सप्ताह के भीतर यूपी भेजने का आदेश दिया है.

अफशां ने अपने पत्र में लिखा है कि उनके पति एक मामले में चश्मदीद गवाह हैं, जिसमें भाजपा के विधानपरिषद सदस्य माफिया बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह अभियुक्त हैं. यह दोनों अभियुक्त सरकारी तंत्र की कथित मिलीभगत से अंसारी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. लिहाजा इस बात का खतरा महसूस हो रहा है कि पंजाब की जेल से यूपी लाए जाते वक्त रास्ते में फर्जी मुठभेड़ की आड़ में अंसारी की हत्या की जा सकती है.

बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब की रोपड़ जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते के अंदर उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट किए जाने का आदेश दिया. मुख्तार के केस और उसकी कस्टडी ट्रांसफर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया, साथ ही कोर्ट पंजाब सरकार की दलीलों से संतुष्ट नहीं था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks