
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना नयागांव पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध देशी शराब सहित 01 शराब तस्कर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध देशी शराब सहित 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.03.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुहम्मदाबाद बस स्टैंड, कस्बा सराय अगहत से समय करीब 16.50 बजे 10 लीटर शराब सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- पवन पुत्र रामनाथ निवासी जनैया सितैया, फतेहगढ़।
बरामदगी
1- 10 लीटर अवैध देशी शराब।