
धोखाधड़ी कर सिपाही के खाते से 35 हजार पार
एटा, धोखाधड़ी कर सिपाही के खाते से हजारों की नकदी पार कर दी। मामले की रिपोर्ट सिपाही ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात में तैनात सिपाही आकाश राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 25 फरवरी को आरोपी ने खाते से धोखाधड़ी कर 35500 रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को जानकारी हुई। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने मिजोरम के आरोपी के विरूद्ध दर्ज कराई है। कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।