
पंचायत चुनाव के लिए आरओ, एआरओ नियुक्त
एटा, पंचायत चुनाव के लिए हर ब्लॉक में आरओ और एआरओ का गठन कर दिया गया है। सीडीओ अजय प्रकाश की ओर से सोमवार को सभी ब्लाकों के आरओ और एआरओ की सूची जारी कर दी। इसमें ब्लॉक शीतलपुर के रिटर्निंग ऑफीसर जिला उद्यान अधिकारी नलिन सुदरम भट्ट, सकीट के लिए बीएसए संजय सिंह, निधौली कलां के लिए प्रदीप खरबार, अवागढ़ के लिए एक्सईएन आरईएस नीरज कुमार, जलेसर के लिए एक्सईएन जल निगम अभिनेंद्र सिंह भाटी, मारहरा के लिए एक्सईएन लोक निर्माण सतीश कुमार, जैथरा के लिए एक्सईएन नलकूप लक्ष्मण सिंह, अलीगंज के लिए एक्सईएन सिंचाई अजय भारती, जिला बचत अधिकारी और अर्थ एवं साख्यिकी अधिकारी रमेश चंद्र को रिर्जव रखा गया है। इसके अलावा सभी ब्लॉक क्षेत्र के हिसाब से हर न्याय पंचायत पर एआरओ भी नियुक्ति किए गए है।
195 आई आपत्तियां
एटा। पंचायत चुनाव के लिए जारी हुई आरक्षण सूची के बाद दूसरे दिन भी आपत्तियों आने का दौर जारी रहा। 169 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई है। कुल 195 आपत्तियां आई है। इसमें इनमें से तीन आपत्तियां जिला पंचायत सदस्य, नौ आपत्तियां क्षेत्र पंचायत सदस्य, एक आपत्ति ग्राम पंचायत सदस्य के लिए आई। 182 शिकायतें प्रधान पद के लिए आई है।