बढ़ती मंहगाई को लेकर देशव्यापी ज्ञापन

एटा।आज दिनांक 22 मार्च,दिन सोमबार को एटा प्रसपा जिला अध्यक्ष शराफत हुसैन काले को मिले प्रसपा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी द्वारा निर्देश पर बढ़ती मंहगाई को लेकर देशव्यापी ज्ञापन जिसका माध्यम माननीय सांसद द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार तक पहुचाना है ! इस तत्वावधान में एटा जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले ने अपने प्रसपा पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों सहित शांतिनगर स्तिथ एटा सांसद श्री राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया के आवास पर जाकर के बढ़ती मंहगाई,रेल विस्तार ,रानी अवंती बाई वन चेतना केंद्र उद्धार हेतु ज्ञापन माननीय सांसद एटा के प्रतिनिधि के रूप में मारहरा विधायक श्री वीरेंद्र वर्मा को ज्ञापित किया है।
ज्ञापन देने के बाद पार्टी जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले ने कोरोना काल के लगे लॉक डाउन में जनता के हालात पर सांसद प्रतिनिधि से वार्ता की,इस अवसर पर पार्टी समर्थक के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने जनपद के रानी अवंती बाई लोधी पार्क(वन चेतना) की दयनीय हुई हालत के बारे में जोर दिया। सांसद प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र वर्मा(विधायक मारहरा) ने एटा पार्टी जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले को आश्वस्त किया है कि रानी अवंती बाई के पार्क पर अवश्य ही ठोस बिचार होगा।
इस अवसर पर पार्टी जिलाउपाध्यक्ष सुमन्त यादव उर्फ फांटे भईया, जिलामहासचिव नीरज यादव , सोनू भाई सर्राफ , पुष्पेंद्र यादव जिलाध्यक्ष लोहिया, रंजीत सिंह रज्जन, राजीव यादव, भोला वाल्मीक, आदेश जैन, रविन्द्र यादव,साहिल चितोड़िया,विकास गौतम,डॉ नीरज यादव, अमित यादव, रामनरेश, समीउद्दीन जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, बंटू भाई , अब्दुल वारिश,आश मुहम्मद, मकबूल भाई इत्यादि !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks