
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद मे सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 22.03.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त अतिवीर सिंह पुत्र सरवर सिंह निवासी अल्लैहपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा सम्बन्धित केस नं0 1740/19 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506, 427 भादवि में वारन्टशुदा अभियुक्त को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- अतिवीर सिंह पुत्र सरवर सिंह निवासी अल्लैहपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- उ0नि0 श्री अनुरूद्ध सिंह
2- का0 राजीव कुमार
3- का0 चिन्तज्वाला सिंह