कई प्रार्थना पत्र देने के वाद भी नही हुआ कोई समस्या का समाधान

कई प्रार्थना पत्र देने के वाद भी नही हुआ कोई समस्या का समाधान
एटा समाचार
श्यामनगर की मेन सड़क पर जल भराव को लेकर वहा के वाशिन्दे काफी परेशान व चिंतित है कि कई वार नगर पालिका परिषद व पूर्व में रहे जिला अधिकारी को भी कई वार इस समस्या समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके मगर इस जलभराव व रास्ता में अतिक्रमण को कोई समस्या का समाधान नही हुआ ।
इसी को लेकर आज सोमवार को सेकड़ो श्यामनगर वासी महिला व पुरुष जिला अधिकारी एटा से उनके कार्यालय पर मिले और प्रार्थना पत्र भी दिया जिसपर जिला अधिकारी एटा ने प्रार्थना पत्र को सज्ञान में लेते हुए ई ओ नगर पालिका परिषद को तत्काल मोके पर पहुच कर समस्या का समाधान कर श्यामनगर वासियो को सन्तुष्ट करे ।
जिसपर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद तत्काल मोके पर पहुचे और उन्होंने पूरा जायजा लिया । वही पर यह सब देखने के वाद श्यामनगर वासियो से समस्या के वारे में पूर्ण जानकारी ली जिस पर वहाँ के वासियो ने अपनी मोहल्ले की समस्या को विस्तार से वताया कि जो श्यामनगर की मेन रास्ता के बराबर में एक गेट वन्द कालोनी का नवीन निर्माण हुआ है जब इस कालोनी में प्लाटिंग हुई थी तव वताया गया था कि यह गेट वन्द कालोनी है मगर ऐसा नही हुआ जव प्लाट खरीदने वालोंने अपने मकान या दुकान बनना प्रारम्भ किया तो उन्होंने श्यामनगर को जाने वाले मेन सड़क पर अपने अपने मकानों के गेट कर लिये और वही पर लम्वे लम्वे छज्जे भी निकाल लिए जब इस के लिए श्यामनगर वासियो ने विरोध किया तो लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गए इसी को लेकर हम लोगो ने कई प्रार्थना पत्र दिये मगर कोई समस्या का समाधान नही निकला जिसको लेकर श्यामनगर वासी आज सोमवार को नवागत जिला अधिकारी डॉ0 विभा चहल से उनके कार्यालय पर उनसे मिलकर व प्रार्थना पत्र देकर उन्हें सारी समस्या से अवगत कराया । यह सब जानकारी लेने के वाद अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद एटा के दीपकुमार ने मोहल्ले वासियो को आश्वसन देते हुए कानूनी कार्यवाही करने को कहा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks