वन नेशन वन कार्ड योजना के अन्तर्गत ‘‘राष्ट्रीय राशन पोर्टेबिलिटी’’ सुविधा लागू

एटा,*वन नेशन वन कार्ड योजना के अन्तर्गत ‘‘राष्ट्रीय राशन पोर्टेबिलिटी’’ सुविधा लागू*
एटा। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि वन नेशन वन कार्ड योजना के अन्तर्गत ‘‘राष्ट्रीय राशन पोर्टेबिलिटी’’ सुविधा दिनांक 01 मई 2020 से उत्तर प्रदेश सहित भारत के 16 राज्यों आन्ध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, बिहार, पंजाब, एवं हिमाचल प्रदेश राज्य तथा 01 केन्द्र शासित प्रदेश दादर नागर हवेली में लागू की गयी है। जिसके संबंध में समस्त राशन कार्डधारकों एवं आमजन को सूचित किया जाता है कि ‘‘राष्ट्रीय राशन पोर्टेबिलिटी’’ सुविधा के माध्यम से जनपद एटा में वर्तमान समय में कोविड-19 की विषम परिस्थितियों एवं लॉकडाउन के अन्तर्गत जनपद में निवास करने वाले उपरोक्त प्रदश के कार्डधारक जनपद एटा में किसी भी सरकारी उचित दर की दुकान से मात्र अपनी राशनकार्ड संख्या बताकर आधार सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न ले सकेंगे। वैध राशन कार्डधारक को जनपद एटा में यदि राशन लेने संबंधी कोई समस्या है तो जिला पूर्ति कार्यालय एटा के कन्ट्रोल रूम मोबाइल नम्बर 7839564617 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks