राशन घटतोली की शिकायत पर डीएम ने जताई नाराजगी

राशन घटतोली की शिकायत पर डीएम ने जताई नाराजगीएटा: राशन की घटतोली की शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए इस पर रोक लगाने के लिए डीएसओ को निर्देश दिए हैं। तहसील सदर में जनसमस्याएं सुनते हुए डीएम ने सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के लिए अधीनस्थों को आदेश दिया।

जनपद की तीनों तहसीलों में मंगलवार को कोरोना गाइडलाइन पालन के साथ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी डा. विभा चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। ताज मोहम्मद निवासी मउहट ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धनराशि की मांग की। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को निस्तारण को निर्देश दिए। सरनऊ में पंचायत घर पर कब्जा होने की शिकायत गंभीरतापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए। लोहाखार गांव के डीलर के खिलाफ राशन घटतोली की शिकायत की गई। इस पर गंभीर हुई जिलाधिकारी ने डीएसओ को निर्देश देते हुए इसे रोकने को कहा। पंचायत चुनाव को ²ष्टिगत रखते हुए समस्त कार्यालय अध्यक्षों को डाटा फीड कराने को कहा गया। सदर तहसील में 93 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। इसमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks